फरीदाबाद, नवम्बर 15 -- फरीदाबाद। देविका फाउंडेशन की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 की पिनाका स्पोर्ट्स अकादमी बैडमिंटन में दो दिवसीय गोल्डन समर्स फरीदाबाद मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें विभिन्न प्रदेश व शहरों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन शनिवार को गौतम अरोड़ा विजेता रहे हैं, जबकि कृष्णा किंगर उपविजेता बने। इसमें राजस्थान, दिल्ली, फरीदाबाद, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश व अन्य शहरों के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। जिला, प्रदेश, नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर रैंकिंग बनाने वाले खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में शरीक हुए हैं। सिंगल मुकाबले में गौतम अरोड़ा विजेता रहे हैं, जबकि कृष्णा किंगर उपविजेता बने। 40 प्लस सिंगल मुकाबले में कमल वशिष्ठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले मुकाबले के लिए जगह बनाई है। मनमोहन तिवारी ने बताया कि उन...