गिरडीह, अगस्त 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में नवजीवन नर्सिंग होम के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता सह चैंपियनशिप-2026 का रविवार को इंडोर स्टेडियम में सफल समापन हुआ। यह भी पढ़ें- स्टेट ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिरला स्कूल की छात्राएं छाईंप्रतियोगिता का आयोजन 31 जुलाई से 02 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में इंडोर स्टेडियम के प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर कई खिताब अपने नाम किए। सीनियर कोच मुकेश कुमार और कोच रौशन कुमार के मार्गदर्शन में तैयार खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और अनुशासन से निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्...