गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन पांच से सात अप्रैल तक स्थानीय लेविन्स बैडमिंटन एकेडमी धर्मपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-11, 13, 15, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ियों के लिए एकल और युगल वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। संघ के सचिव राजीत श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक आधिकारिक प्रतियोगिता है जिसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के नाम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रसारित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल 25 हजार रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के बीच वितरित की जाएगी। विभिन्न आयु वर्गों के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...