मेरठ, अक्टूबर 1 -- मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित की जा रही सीबीएसई राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालक-बालिका वर्ग 2026 के दूसरे दिन बुधवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका श्रेणी में रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेले गए। इस दौरान देश-विदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों के बीच कोर्ट पर शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बुधवार को दूसरे दिन खेले गए प्रमुख मुकाबलों में कई टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हुए मुख्य मैचों में द इंडियन हाई स्कूल ने पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से पराजित किया। वहीं सनबीम सनसिटी स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना को 2-0, द मिलेनियम स्कूल ने न्यू मिलेनियम स्कूल को 2-0 से हराया। सेवा सदन सक्षम स्कूल ने इंडिय...