आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार सुबह शहर स्थित सुखदेव पहलवान स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। खिलाड़ियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण की जानकारी ली। कार्य की प्रगति अपेक्षित न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैडमिंटन कोर्ट का शेष कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। स्टेडियम परिसर में जगह-जगह गंदगी, कूड़ा-करकट एवं शौचालयों की बदहाल स्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर संपूर्ण परिसर की समुचित साफ-सफाई कराई जा...