चाईबासा, मार्च 13 -- गुवा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समिति की ओर से 8 मार्च से 23 मार्च तक महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं इसी क्रम में आज कार्यक्रम का पांचवां दिन था, जिसमें महिलाओं के लिए बेडमिंटन और केरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के ज्ञान, समझ और सामान्य जानकारी को बढ़ावा देना है प्रतियोगिता में कुल चार-चार प्रतिभागियों की कई टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी टीमों के बीच  खेल, इतिहास तथा दैनिक जीवन से जुड़े कई रोचक खेल प्रतिय...