खगडि़या, अगस्त 30 -- खगड़िया। नगर संवाददाता शहर के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-15 बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्नेहा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राची आर्या को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में स्नेहा कुमारी एवं प्राची आर्या की जोड़ी ने आर्या एवं शुभ्राष्ठा की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: स्टेडियम ए ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिताप्रतियोगिता का आयोजन अंडर-11 बालक एकल वर्ग में केशव कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भार्गव को पराजित कर ट्रॉफी जीती। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर चित्रगुप्तनगर स्थित इंडोर हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जि...