बैडमिंटन, खो-खो और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाए दम
गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचंद्र बोस नगर, सूर्यकुंड में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी और शतरंज की स्पर्धाएं हुईं, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. आमोद राय रहे। शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने खिलाड़ियों को धैर्य और अनुशासन के साथ खेलने का संदेश दिया। शारीरिक आचार्य व्यास पांडेय ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अनुराग शुक्ल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.