मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशोरी को इंजेक्शन देने के दौरान बैड टच करने और शिकायत पर पीड़िता की मां के साथ मारपीट करने के मामले में एक महिला को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला चौसीमा मधुबनी निवासी मुनचुन खातून है। केस की आईओ दारोगा शालू कुमारी ने रविवार को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल, उससे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले साल किशोरी के साथ हुई घटना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें कंपाउंडर सहित अन्य को आरोपित किया गया था। दारोगा ने बताया कि मुख्य आरोपित फरार है। प्रभारी थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि महिला को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...