बैठने को लेकर यात्रियों और दुकानदार में मारपीट
मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज परिसर में मंगलवार की दोपहर दुकान पर बैठने को लेकर यात्रियों और दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे परिसर में अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चले। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले की जांच कर दो आरोपियों का चालान कर दिया है। रोडवेज परिसर में मिठाई और मोबाइल की आमने सामने दुकान है। दुकान पर कुछ यात्री बैठे हुए थे। जो अपनी बस का इंतजार कर रहे थे। तभी दुकान पर बैठे यात्रियों से दुकानदार की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। रोडवेज परिसर मारपीट के अखाड़े में तब्दील हो गया। चिलचिलाती धूप में दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे और हाथापाई शुरु हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.