ललितपुर, अप्रैल 29 -- ललितपुर। मंडलायुक्त के निर्देश पर विकास भवन का निरीक्षण करने निकले मुख्य विकास अधिकारी को विभिन्न विभागीय कार्यालयों में अनगिनत खामियां मिलीं। जिसके लिए जिम्मेदारों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दुबारा ऐसी खामियां मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की हिदायत दी। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान सबसे पहले सहायक अभियंता लघु सिंचाई और सहायक अभियंता रिंग के कार्यालय गए। यहां आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को आईजीआरएस रजिस्टर बना हुआ मिला, जो 21 अप्रैल 2026 तक अपडेट पाया गया। सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति निरीक्षण के समय उपलब्ध नहीं कराई गई। यह भी पढ़ें- दरियापुर में प्रशासनिक सख्ती: डीएम के नेतृत्व में जमी रही पूरी टीम पत्...