बेगुसराय, जनवरी 6 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सहुरी मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रामसेवक पासवान ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व जनता के समक्ष अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में पारदर्शितापूर्वक पूरी जानकारी रखें। वहीं, पूर्व प्रमुख सतीश कुमार के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की बात को लेकर बैठक नहीं होने की बात कही गई। बीडीओ कृष्ण कुमार ने बिहार सरकार के निर्देशानुसार अविश्वास प्रस्ताव स्थगित रहने की बात कही। पूर्व प्रमुख के द्वारा पूर्व पंचायत समिति बैठक में किए गए कार्यों की समीक्षा करने की मांग की गई तो वर्तमान प्रमुख ने निष्पक्षतापूर्वक सभी योजनाओं की जांच की बात कही। सहुरी मुखिया ने पंचायतवार लेबर कार्ड बनाने क...