साहिबगंज, मई 18 -- साहिबगंज। सदर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक शुरू होने से पहले सभागार बंद रहने से जनप्रतिनिधि भड़क दरअसल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होनी थी। बाद में समय बदलकर दोपहर 12 बजे किया गया था। निर्धारित समय के अनुसार जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव, प्रखंड प्रमुख बीना देवी, उप प्रमुख सहित कई पंचायत प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय पहुंचे। लेकिन सभागार का ताला बंद मिला। काफी देर बाद ताला खुलवाया गया। लेकिन अंदर बैठक की कोई तैयारी नहीं थी। अधिकांश विभागीय पदाधिकारी नदारद थे। यह स्थिति देखकर जनप्रतिनिधि भड़क उठे। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों और पंचायत समिति की बैठकों को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। इधर,बीडी...