कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सीडीओ विधान जायसवाल ने बुधवार को माती विकास भवन में ई-केवाईसी, फैमिली आईडी फार्मर रजिस्ट्री व 15 वें वित्त के कामों की समीक्षा की। अकबरपुर ब्लॉक के एक सचिव का 15 वें वित्त का काम ठीक न होने पर जवाब तलब किया, जबकि तीन पंचायत सचिवों के बिना अनुमति बैठक से गैर हाजिर रहने पर वेतन रोकने का आदेश जारी किया। बैठक के दौरान सीडीओ ने निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी योजनाओं की प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभार्थियों का सत्यापन पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से हो सके। उन्होंने फैमिली आईडी के निर्माण/सत्यापन में तेजी लाने, छूटे हुए परिवारों का सर्वे कर पंजीकरण पूर्ण कराने तथा डेटा की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत अधिकतम किसानों का पंजीक...