बैठक से गायब सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों का दो दिन का वेतन रोका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में गैरहाजिर मुजफ्फरपुर जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारी चिकित्सकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। सिविल सर्जन ने सभी पीएचसी, सीएचसी और रेफरल अस्पताल के प्रभारियों का दो दिन का वेतन रोक दिया है।प्राक्कलन समिति की बैठक 21 व 22 अगस्त को मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित थी। इसके लिए सिविल सर्जन ने सभी प्रभारियों को स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रतिवेदन व प्रश्नावली की उत्तर सामग्री के साथ बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, उक्त बैठक में न तो कोई प्रभारी स्वयं आया और न उनका कोई प्रतिनिधि शामिल हुआ। प्रतिवेदन भी नहीं सौंपा गया, जिसके कारण उनको समिति के सामने कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। इसी को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने आदेश जारी किया है कि सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.