कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- मूरतगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत रोही में मंगलवार को शिक्षक संकुल की बैठक बुलाई गई। बैठक से 25 शिक्षक और शिक्षिकाएं अनुपस्थित रहीं। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। शिक्षक संकुल गठन व कार्य के दायित्व के संबंध में शिक्षक संकुल की न्याय पंचायत स्तर पर बैठक बुलाई गई। मूरतगंज ब्लाक के न्याय पंचायत रोही की बैठक में प्राथमिक विद्यालय भरवारी ग्रामीण में बुलाई गई थी। 76 शिक्षक व शिक्षिकाओं को इस बैठक में शामिल होना था। इनमें से 40 शिक्षक गैरहाजिर रहे। इनमें से 15 शिक्षक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अवकाश पर थे, जबकि 25 शिक्षक पहुंचे ही नहीं। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों-शिक्षकों की ऑनलाइन दर्ज करें उपस्थिति बीईओ ने इसकी रिपोर्ट बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा को दी। बीएसए ने गैरहाजिर 25 शिक्षक व शिक्षिका...