मिर्जापुर, मार्च 13 -- मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में ऑडिट आपत्तियों की परिपालन आख्या प्रस्तुत न करने वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों की बैठक से अनुपस्थित सात सचिवों का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया। इस दौरान उपनिदेशक (पंचायत), जिला पंचायत राज अधिकारी ने ऑडिट आपत्तियों की परिपालन आख्या प्रस्तुत न करने वाले सचिवों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से परिपालन आख्या प्रस्तुत करें। साथ ह चेताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर परिपालन आख्या प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित सचिवों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उपस्थित सचिवों ने निर्धारित समय में समस्त अभिलेख एवं परिपालन आख्या प्रस्तुत कर के प्रति अश्वस्त किया। साथ ही बैठक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.