बैठक से अनुपस्थित रहने पर अपर मुख्य अधिकारी से जवाब तलब
मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- मिर्जापुर। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण जरूरी है। वह शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उद्यमियों ने सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट को लोक निर्माण विभाग, जल निगम और नगर पालिका के साथ हर शनिवार बैठक कर प्रगति की समीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.