दुमका, अप्रैल 10 -- ​उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति दुमका के निर्देश पर गुरुवार को काठीकुंड प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ सौरभ कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड जल एवं स्वच्छता समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।​​ बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि प्रखंड के कुल 7 पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 36 गांवों में से 33 गांवों की ग्राम कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता और जल प्रबंधन के कार्यों में तेजी लाई जाएगी प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में इन प्रस्तावों को विस्तृत रूप से समिति के सदस्यों के समक्ष रखा गया। बीडीओ द्वारा प्र...