सासाराम, जुलाई 10 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में डीएम दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। बैठक में जिले में प्रधानमंत्री अजय योजना के अंतर्गत चयनित 161 गांवों में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत निर्धारित सर्वेक्षण को समय पर पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : पीएम अजय योजना का होगा गांव-गांव सर्वे, मिला प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...