मैनपुरी, जनवरी 1 -- 22 जनवरी को कस्बा के नेहरू हाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर गुरुवार को कस्बा की वैश्य धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिंदुओं को जागरूक करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। आरएसएस के जिला प्रचारक विक्रांत ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए मंदिरों में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन करें। सभी जातियों के लोगों को जोड़ने का काम करें। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद्र गुप्ता व संचालन नगर संघ चालक अशोक गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...