शामली, फरवरी 16 -- नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक इकाइयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में हिण्डन नदी के स्वच्छ एवं अविरल प्रवाह को सुनिश्चित करने के संबंध में प्रदूषण विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान औद्योगिक आस्थान से पूर्वी यमुना नहर तक लगभग तीन किलोमीटर नाले की पाइप लाइन जाम होने का मामला सामने आया। इस पर सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि संबंधित एस्टीमेट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है। एडीएम ने तब तक नाले की सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कैराना रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र से...