भागलपुर, जून 29 -- भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में सोमवार को 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाले 'अंग प्रदेश में महात्मा गांधी' विषयक सेमिनार की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की। बैठक में सेमिनार के अवसर पर एक स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि स्मारिका का मुख्य विषय 'अंग प्रदेश में महात्मा गांधी' होगा। इसके उप-विषय युवा और गांधी, किसान और गांधी, महिला सशक्तीकरण और गांधी, हिंसा मुक्ति (सांप्रदायिक एवं जातीय हिंसा), नशा मुक्ति तथा अंग क्षेत्र के स्वतंत्रता आंदोलन की विभूतियों जैसे लेख प्रकाशित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बैठक में स्मारिका प्रकाशन पर चर्चा बैठक में निर्णय लिया गया कि इन विषयों पर विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक...