मधुबनी, अप्रैल 25 -- शंकर प्रसाद बिस्फी, निज प्रतिनिधि। उमावि तीसी के परिसर में वीएसएस, शिक्षक एवं ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।अध्यक्षता मवि के एचएम आलोक सिंह ने की। बैठक में विद्यालय में पठन-पाठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से विद्यालय का संचालन पूर्व की भांति एक ही पाली में संचालित करने पर सहमति बनी।विद्यालय के पोषक क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों एवं शिक्षा समिति के सदस्यों कहना था कि मध्य विद्यालय में केवल दो शिक्षक है। छात्रों की संख्या साढ़े पांच सौ है।जबकि 2 में शिक्षकों की संख्या 10 है।वर्तमान में 2 के शिक्षकों के सहयोग से वर्ग एक से आठ तक कक्षा का संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है।अगर दो पालियों में विद्यालय संचालन होता है तो 2 के शिक्षकों का सहयोग नहीं मिल पायेगा। इससे मवि के छात्रों की पढाई बाधित हो जायेगी। ग्रामीणों...