मोतिहारी, फरवरी 28 -- मधुबन। होली पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर गड़हिया बाजार थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने की। कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। सभी लोग सौहार्द के वातावरण में पर्व मनाएं व अफवाहों से बचें। उन्होंने डीजे व आपत्तिजनक गीत बजाने, जबरन रंग लगाने व हुड़दंग से दूर रहने की अपील लोगों से की। कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। होली के नाम पर हुड़दंग करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। होलिका दहन 2 मार्च एवं होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। मौके पर एसआई श्याम बिहारी सिंह, आरती कुमारी, जयमंगल प्रसाद यादव, शिव शंभू कुशवाहा, हरेन्द्र सहनी, राम एकबाल सहनी, ...