अल्मोड़ा, अप्रैल 18 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। कोसी में साधन समिति सचिव परिषद की बैठक हुई। उमेश जोशी की अध्यक्षता में भविष्य निधि में दिए जा रहे कम व्याज, कैडर फण्ड जमा नहीं किए जाने, समितियों में कम्प्यूटरीकरण में आ रही परेशानी आदि पर चर्चा हुई। इसके अलावा पदोन्नति, नियमितीकरण आदि की मांग भी रखी गई। यहां चंद्रकांत उप्रेती, प्रकाश नैनवाल, राधा बौड़ाई, शोभन सिंह, योगेश पंत, रमेश चंद्र, दीप चंद्र, शंकर सिंह, भगवत सिंह, कैलाश सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...