भदोही, मई 10 -- भदोही, संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक हुई। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जिले में पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ना रहा। सुनील कुमार उर्फ गंगाधर को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, भदोही इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर राजमणि पांडेय, राजेश जायसवाल, शहनवाज खां, उमेश दुबे, शिवांशु दुबे, विपिन मिश्रा, शाहिद सिद्दीकी, नितेश प्रजापति आदि रहे। यह भी पढ़ें- चैंबर की बैठक में रेलवे स्टेशन व शहर की आधारभूत सुविधाओं के सुधार की उठी मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...