दुमका, मई 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट संघ दुमका की एक बैठक गुरुवार को संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लिए गए निर्णय प्रस्ताव संख्या-1 बैठक में सर्वसम्मति से जिला क्रिकेट संघ दुमका के संविधान में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव संख्या 2 में क्रिकेट अकादमी की शुरुआत जिला खेलकूद विभाग दुमका द्वारा निकाली गई निविदा ए टीम क्रिकेट मैदान का संचालन, रख रखाव एवं प्रबंधन के आलोक में जिला क्रिकेट संघ दुमका द्वारा समर्पित अकादमी के प्रारूप के अनुसार जिला क्रिकेट अकादमी दुमका को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया।बताया गया है कि जिला खेल विभाग दुमका द्वारा निकाली गई निविदा ए-टीम क्रिकेट मैदान, दुमका का संचालन, रख रखाव एवं प्रबंधन की प्रक्रिया में संघ के उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी ने अन्य...