बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
बलिया, अप्रैल 10 -- रसड़ा। अपना दल (एस) विस रसड़ा की बैठक शुक्रवार को स्थानीय श्रीनाथ मठ स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी के गठन पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि विस प्रभारी मुश्ताक अली मंसूरी ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से मेहनत के साथ लग जाने की अपील की।इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष बबलू राजभर, छोटेलाल शर्मा, रंजीत शर्मा, सोनू खरवार, कौशर अली मंसूरी, हरिद्वार शर्मा, मोहम्मद, अशोक शर्मा, आरिफ, एजाज आदि रहे। संचालन शहादत मंसूरी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.