बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की
पीलीभीत, मई 28 -- पूरनपुर। नगर के एक होटल में पूर्व सांसद वरुण गांधी की टीम की बैठक हुई। इसमें पहुंचे वरुण गांधी के निजी सचिव कमलकांत का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस दौरान टीम को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने, जनहित के कार्यों में गति लाने और मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंथन किया गया। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.