संभल, अप्रैल 6 -- भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा के बैनर तले रविवार को गांव ऐंचबाड़ा डींगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जसपाल सिंह वाल्मीकि ने वाल्मीकि समाज के उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज की एकता और प्रगति के लिए संगठन को मजबूत बनाने तथा उसके विस्तार पर विशेष जोर दिया। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई। संचालन सुभाष जनवाल द्वारा किया गया। बैठक में सुरेंद्र सिंह जनवाल, सोमपाल सिंह वाल्मीकि, केसरी सिंह वाल्मीकि, जितेंद्र सिंह वाल्मीकि, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.