गंगापार, मई 6 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' अभियान के तहत दीवान का पूरा (कठौली कंचनवा) में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री आईपी रामबृज ने की। उन्होंने स्वामी अछूतानंद हरिहर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा, जरूरत पड़े तो अपने संसाधन बेचकर भी बच्चों को शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही समाज का मार्गदर्शन करता है। बैठक में संगठन विस्तार के तहत विभिन्न बूथ अध्यक्षों की घोषणा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...