बैठक में श्री कृष्ण चेतना परिषद का हुआ गठन
मोतिहारी, मई 31 -- तेतरिया। रविवार को तेतरिया कोठी के प्रांगण में उमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि नशा छोड़ दे, बच्चों को पढ़ाये जब बच्चों पढ़ लिख जायेगा तब समाज का विकास होगा। एक रोटी कम खायें लेकिन अपने बच्चों को जरुर पढ़ायें, आपसी मनमुटाव का खत्म कर,एकता बनायें। आपस में झगड़ नहीं करें। दुसरे समुदाय से मधुर व्यवहार बना कर रखें। लाठी को छोड़कर अपने बच्चों को कलम पकड़ायें। इस दौरान श्रीकृष्ण चेतना परिषद का गठन हुआ जिसके अध्यक्ष उमेश कुमार यादव चुने गये। बैठक में पूर्व प्रमुख प्रमुख विनोद कुमार यादव, पप्पू यादव, सुरेंद्र राय, नवल-किशोर यादव, बालेन्द्र यादव,, सरपंच रामसागर राय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- शिक्षा, सामाजिक एकता और नशा मुक्ति पर दिया गया जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.