मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीराम जानकी बड़ी मठ नरियार (पानापुर) के प्रांगण में मंगलवार को सनातनियों की एक बैठक महंथ प्रेमशंकर दास की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 26 मार्च को होने वाले रामनवमी के दिन श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। महंत ने कहा कि 26 मार्च को 24 घंटे का संगीतमय रामधुन और 27 मार्च को श्रीराम जन्मोत्सव के बाद संगीतमय श्री हनुमान आराधना एवं शाम 6:30 बजे महाआरती, दीपोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मौके पर महंत प्रेम शंकर दास, महंत अविनाश दास, विमल दास, सर्वजीत शाही, गणेश साह, महेन्द्र मांझी, वरुण पटेल, चंदन सहनी, ललन शाही आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...