अयोध्या, सितम्बर 8 -- अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिला कार्यालय मकबरा पर हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया। बैठक का संचालन करते जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी ने 11 सितम्बर से सभी विधानसभा में सेक्टरों की बड़ी बड़ी बैठके करने का लक्ष्य संगठन के शेष कार्य एक सप्ताह में करने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासन काल में किये गये कार्यों को भी बताया। यह भी बताया कि प्रदेश की इस भ्रष्ट सरकार को कोई हटाने में सक्षम है तो वह केवल बसपा ही है। बैठक में बब्रुवाहन मौर्य को बहुजन समाज पार्टी जनपद अयोध्या का जिला महासच...