पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक कचहरी परिसर में हुई। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर का 169 वां शहादत दिवस 28 मार्च को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि शहीद नीलांबर पीतांबर ने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण, दमन, अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। इन्होंने अंग्रेजों के साथ गोरिल्ला युद्ध किए थे। अंग्रेज नीलांबर-पीतांबर का नाम सुनके ही कांप जाते थे। 1857 में दोनों सहोदर भाइयों को लेस्लीगंज में फांसी दी गई थी। बैठक में कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजय मिस्त्री, अनिल राम, प्रेम कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.