मुरादाबाद, जनवरी 28 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा ने बुधवार को यूजीसी के नए नियमों में बदलाव पर सरकार को चेताया है। बुद्धि विहार में बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों से की गई अभद्रता की निंदा की। उन्होंने कहा अलंकार अग्निहोत्री का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। संचालन दीन दयाल शर्मा ने किया। डा. सुरेंद्र शर्मा, कमल कौशिक, पीयूष पाठक, संतोष जोशी, कपिल मिश्रा, नीरज शुक्ला आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...