लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े लखनऊ-कानपुर रोड के व्यापारियों की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता को बड़ी समस्या बताया गया। कृष्णा नगर के अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, ट्रांसपोर्ट नगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैय्यद जहीर चिश्ती, राजकुमार पुरी, उपाध्यक्ष अमल चंदानी, संगठन मंत्री राजेश कुमार पांडेय, प्रचार मंत्री राघवेंद्र भदौरिया, सचिव रामकिशोर गुप्ता, सक्रिय मंत्री संतोष कुमार, स्मिता अग्रवाल, मल्लिका श्रीवास्तव, रूमी पुरी, विमलेश तिवारी, प्रशांत द्विवेदी आदि रहे। कृष्णा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर के अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों से टैक्स वसूली में कहीं कोई रियायत नहीं की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...