सासाराम, अगस्त 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि तथा रचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी को लेकर बुधवार को शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय स्कूल में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव- ऊर्जा क्रांति पर बच्चों का मंथनगुरु गोष्ठी की अध्यक्षता इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोनू कुमार ने की। गुरु गोष्ठी में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। इस दौरान बीईओ ने विज्ञान संगोष्ठी के विषय इंडियन एनर्जी बास्केट-2047 की जानकारी दी। बताया कि विद्यालय स्तर की संगोष्ठी 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रखंड स्तर की संगोष्ठी 10 सितंबर, जिला स्तर की 21 सितंबर और प्...