बोकारो, अगस्त 20 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड खैराचातर स्थित वन विभाग के कार्यालय में गुरुवार को वन सुरक्षा समिति एवं वन विभाग की संयुक्त बैठक हुई। इसमें जंगलों में अवैध पटन, बांस-करिल की अवैध तोड़ाई रोकने तथा निष्क्रिय वन सुरक्षा समितियों के पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गयी। विभाग और समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाकर वन क्षेत्र की सुरक्षा करने पर सहमति बनी। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि जंगल की सुरक्षा में वन सुरक्षा समिति की भूमिका अहम है। समिति के सदस्यों को अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों की सूचना विभाग को देनी चाहिए। उन्होंने निष्क्रिय समितियों को पुनर्गठित कर स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण के लिए विभाग और ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। समिति को स...