बैठक में लाभांश बढ़ाने की उठाई मांग
महोबा, जुलाई 24 -- महोबा, संवाददाता। बैठक में उचित दर विक्रेताओं ने खाद्यान लाभांश बढ़ाने की मांग उठाई। ऐलान किया कि मांग पूरी न होने पर अगस्त माह के वितरण का बहिष्कार किया जाएंगा। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन विक्रेताओं ने बैठक की। उचित दर विक्रेताओं ने कहा कि प्रदेश में कोटेदारों को लाभांश 90 रुपये प्रति कुंतल मिल रहा है जो मंहगाई के दौर में बहुत कम है। हरियाणा में 200 रुपये, दिल्ली में 200, गोवा में 230 और गुजरात में न्यूनतम 20 हजार रुपये प्रतिमाह इनकम की गारंटी दी जाती है। लंबे समय से कोटेदार लाभांश बढ़ाने की मांग उठा रहे है मगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऐलान किया कि मांग पूरी न होने पर अगस्त माह में वितरण का बहिष्कार होगा। पदाधिकारियों ने ज्ञापन आपूर्ति निरीक्षक आकाश पटेरिया को सौंपा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.