समस्तीपुर, मई 10 -- पूसा। भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को मोरसंड पंचायत में हुई। अध्यक्षता प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। बैठक में दरभंगा में आगामी 16 से 18 मई को प्रस्तावित पार्टी के 12वें राज्य सम्मेलन को सफल बनाने, चर्चित कम्युनिस्ट नेता रामदेव वर्मा की चौथी स्मृति दिवस के अवसर पर 22 मई को समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में आयोजित सेमिनार में प्रखंड से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला कमेटी सदस्य रौशन कुमार समेत रविन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, जितेंद्र राय, राजाराम सिंह, दिनेश राय, निरसन सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन का दसवां जिला सम्मेलन संम्पन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...