भभुआ, मई 25 -- रामपुर। बेलांव में राजद की बैठक प्रखंड अध्यक्ष संदीप राम की अध्यक्षता व प्रखंड प्रभारी पशुपति नाथ सिंह पटेल के संचालन में हुई। भभुआ विधानसभा के प्रत्याशी रहे बिरेंद्र कुशवाहा ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का टिप्स दिया। हर पंचायत में दो-दो प्रभारी नियुक्त कर पंचायत तथा बूथ कमेटी गठित करने को कहा गया। राजद कार्यकर्ताओं ने हरा गमछा की पगड़ी बांधते हुए कहा कि यह रंग प्रकृति, जीवन समृद्धि , शांति एवं नई शुरुआत का प्रतीक है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बबन लाल श्रीवास्तव, संतोष पटेल, राजनाथ सिंह, गुदरी शर्मा, हरिश्चंद्र प्रजापति, आकाश पटेल, अशोक यादव, चंद्रमा यादव, शंकर यादव, बृजलाल यादव, अलाउद्दीन अंसारी, अनिल साहनी, सत्येन्द्र यादव, अर्जुन पाल, चंद्रमा पाल, रामलाल यादव, राजाराम पाल, संजय कुशवाहा, उमेश सिंह, नथुनी राम, जेपी या...