बैठक में महिला सुरक्षा पर चर्चा
गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। मॉडल टाउन ईस्ट स्थित राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मुख्यालय में शुक्रवार को महिला विंग की ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। इसमें महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने महिला सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की और कई अहम सुझाव रखें। बैठक में बलात्कार जैसी घटनाओं में आरोपियों को तुरंत फांसी की सजा देने की मांग की गई। इसके अलावा अपराधियों को जमानत नहीं मिलने, अरब देशों जैसा दंड देने और अपराधियों का कोई वकील केस न लड़े आदि कई सुझाव महिला पदाधिकारियों ने रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.