दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिविल सोसायटी दुमका की बैठक सोमवार को राधेश्याम वर्मा के अध्यक्षता में दुमका परिसदन में आयेाजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से दुमका में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा अपमानित करते हुए क्षतिग्रस्त किए जाने से सम्बंधित विषय पर विचार-विमर्श किया गया। विचार व्यक्त करने हुए एकमत से उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने आए दिन दुमका में घटने वाली आपराधिक घटनाओं के साथ-साथ पिछले कुछ माह में यहां स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किया जाना और इन घटनाओं पर जिला प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया जाना या अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाना क्षोभ का विषय है। निर्णय लिया गया की बुधवार को सिविल सोसायटी दुमका का एक प्रतिनिधिमंडल उपरोक्त आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और सभी महा...