औरैया, जनवरी 3 -- नगर के बाबरपुर नवीन नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में इछड एवं इछअ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाना रहा। बैठक में भाग संख्या 38 की बीएलओ मीना सेंगर ने अपने बूथ से संबंधित मतदाता सूची का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बूथ पर कुल 1212 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 983 मतदाताओं के फॉर्म भरे जा चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 115 मतदाताओं का स्थानांतरण हो चुका है, जबकि 83 मतदाता वर्तमान पते पर अनुपस्थित पाए गए हैं। बीएलओ ने यह भी बताया कि जांच के दौरान 19 मतदाताओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है, वहीं 12 नाम दोहरी प्रविष्टि के रूप में चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी आंकड़े कुल मतदाता संख्या 1212 के...