कटिहार, मई 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि अंचल स्तर की होने वाली बैठक में राजस्व कर्मचारियों को भौतिक रूप से उपस्थित होने को लेकर छूट दी गई है लेकिन राजस्व कर्मचारियों को ऑनलाइन बैठक में भाग लेना होगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियों को इससे संबंधित पत्र प्रेषित किया गया है। प्रत्येक शनिवार को अंचल स्तर पर भूमि विवाद संबंधी मामलों की सुनवाई को लेकर होने वाली बैठक में राजस्व कर्मचारियों को भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। सप्ताह के अन्य दिनों में होने वाली बैठक में राजस्व कर्मचारी ऑनलाइन ही भाग लेंगे। किसी विशेष परिस्थिति अंचलाधिकारी जिलाधिकारी से अनुमति लेकर राजस्व कर्मचारियों को शनिवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में होने वाली बैठक में बुला सकते है। यह भी पढ़ें- जमीन रजिस्ट्री में अब नहीं चलेगा खेलबैठक में भाग...