बागेश्वर, मई 28 -- गरुड़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार शक्ति केंद्र डनफाट में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी ने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रहित, संगठन शक्ति एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करती रही है। इस मौके पर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मंडल महामंत्री रमेश जोशी, संयोजक सुरेश जोशी, भगवत राणा, दिनेश गोस्वामी, राजेंद्र सिंह राणा, गोपाल भंडारी, देवेंद्र मेहरा, ठाकुर सिंह, जीवन सिंह, गोपाल दत्त, अर्जुन सिंह, सुंदर रावत, विवेक भट्ट समेत सभी बूथ अध्यक्ष, बीएलए -टू, शक्ति केंद्र संयोजक...