बैठक में भाकपा ने की आंदोलन की घोषणा
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के मानिकपुर में मंगलवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक में संगठन को सशक्त करने के लिए राष्ट्रव्यापी जन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पार्टी 6 अगस्त को हीरोशिमा दिवस के साथ अपना अभियान शुरू करेगी। 15 अगस्त तक पदयात्रा, बैठक और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य वृद्धि के खिलाफ 7 जून को प्रतिरोध मार्च निकालेगी। पार्टी ने बढ़ते अपराध और प्रशासनिक एनकाउंटर के खिलाफ आंदोलन की घोषणा कर दी है। प्रो. लक्ष्मीकांत की अध्यक्षता में बैठक के दौरान राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह, राज्य परिषद सदस्य जगदीश प्रसाद गुप्ता, अंचल सचिव शिवजी प्रसाद, भिखारी प्रसाद यादव, राम एकबाली राय और जगदीश शर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.