बलिया, फरवरी 11 -- फेफना। स्थानीय सब्जी मंडी में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के सदस्यों की बुधवार को बिजली और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। इसमें उपस्थित लोगों ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी किया। वहीं, 15 मार्च को विद्युत उपकेंद्र फेफना पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि खेती से लगायत हर काम अब बिजली पर निर्भर हो गया है। लगातार महंगी होती बिजली और स्मार्ट मीटर से बिजली बिल की राशि बहुत बढ़ती जा रही है यह उपभोक्ताओं के साथ भारी लूट है। इस समस्या के खिलाफ संघर्ष करना अति आवश्यक है। अब समय आ गया है कि महंगी होती बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष की ओर कदम बढ़ाए। इस मौके पर प्रभुनाथ पहलवान, सतीश उपाध्याय, अवध नारायण यादव, समर बहादुर यादव, सरदार कन्हैया लाल ...